पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधायक के खिलाफ बयान देने वाले व्यापारी को भाजपा से करें निष्कासित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना | भाजपा नेता व उद्योगपति रमेशचंद्र गर्ग को मुरैना के भाजपा विधायक रुस्तम सिंह के खिलाफ बयानबाजी करना महंगा पड़ सकता है। इस मामले में श्री गर्ग के खिलाफ भाजपा के नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुरैना में आओ बनाएं अपना मप्र के स्वच्छता अभियान में आए भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री अंबाराम कराड़ा से भाजपा नेताओं ने गर्ग को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।
उधर दो दिन तक विधायक रुस्तम सिंह पर अप्रत्यक्ष तौर पर बयानबाजी करने के बाद भाजपा नेता रमेश गर्ग अब बैकफुट पर आ गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्ग को बर्खास्त किए जाने की मांग के बाद उन्होंने मीडिया से इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। वहीं पूर्व मंत्री व विधायक रुस्तम सिंह का कहना है कि रमेश गर्ग ने अनुशासनहीनता की है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
यहां बता दें कि रविवार को आओ बनाएं अपना मध्यप्रदेश कार्यक्रम भाजपा ने शहर के पीपल वाली माता क्षेत्र के महावीर अपार्टमेंट में आयोजित किया था। कार्यक्रम में विधायक रुस्तम सिंह समेत भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद थे। कार्यक्रम समापन पर जब पार्टी कार्यकर्ता सफाई अभियान में जुटे थे तब भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश शर्मा एडवोकेट, रवि शर्मा समेत संजय डंडौतिया व करीब एक दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने संभागीय संगठन मंत्री कराड़ा से शिकायत की।