पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Firing In The Program Bhind Gwalior Madhya Pradesh

लोकार्पण समारोह में फायरिंग, उद्घाटन किए बिना लौटे मंत्री

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिंड. गोहद के अलोरी गांव में शुक्रवार को एक प्राइमरी स्कूल का उद्घाटन करने पहुंचे मंत्री लाल सिंह आर्य के सामने शिलापट्टिका पर अपना नाम अंकित कराने को लेकर वर्तमान सरपंच और पूर्व उपसरपंच के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख श्री आर्य उद्घाटन किए बिना कार्यक्रम छोड़कर निकल गए। उनके निकलते ही दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। एसडीओपी का कहना है कि फायरिंग की सूचना मिली है, मौके पर टीम भेज दी गई है। शेषत्नपेज 18 पर

शिलान्यास पट्टिका पर था विवाद

मंत्री के कार्यक्रम के बीच स्कूल के लिए जमीन दान देने वाले पूर्व उपसरपंच व वर्तमान सरपंच के बीच शिला पट्टिका पर अपना-अपना नाम अंकित कराने को लेकर विवाद हो गया। इस पर मंत्री बिना उद्घाटन किए कार्यक्रम से निकल आए। इसके बाद दोनों पक्षों में फायरिंग की खबर सामने आई है।
-आरके दुबे, तहसीलदार, गोहद