पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सराफा कारोबारी के कारीगर से पांच बदमाशों ने लूटा था सोना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर. माधौगंज के सिंधी कॉलोनी में सराफा कारोबारी के कारीगर से सोना लूटने के मामले में पांच बदमाशों के नाम सामने आए हैं। इनमें से एक तो कारोबारी का दूर का रिश्तेदार है। इसे हिरासत में लेने के बाद तीन और बदमाशों के नाम का खुलासा हुआ है। इनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

सोमवार को सराफा कारोबारी राजेश वर्मा के कारीगर शेख अब्दुल से 260 ग्राम के सोने के जेवरात लूट लिए गए थे। वारदात के दूसरे दिन एक आरोपी आशू पठान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसने बताया था कि उसे उसका दोस्त अरविंद लेकर आया था। पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल एक और आरोपी सोनू को भी हिरासत में लिया है। इसने बताया कि वह सराफा कारोबारी के किसी रिश्तेदार का साला है और इनके यहां पर नौकरी भी कर चुका है। पुलिस इसके तीन साथियों अरविंद, श्रीराम प्रजापति और श्रीकृष्ण जाटव उर्फ टाइगर को तलाश रही है।

टैंकर की टक्कर से युवक की मौत: हजीरा पर रहने वाले चंद्र किशोर यादव पुरानी छावनी में किसी काम से गए थे, शाम को वह बाइक से लौट रहे थे इसी दौरान टैंकर क्रमांक एमपी 09 केडी 1177 ने पीछे से टक्कर मार दी, इससे उनकी मौत हो गई।

ट्रक से गिरने से मजदूर की मौत: बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में गुरुवार सुबह ट्रक आरजे जीजे 3863 में माल भरवा रहे मजदूर शिशुपाल गुर्जर ट्रक से कुचल गया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, ड्राइवर की मौत

पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित सिगौरा गांव में रहने वाले करूआ उर्फ प्रकाश बाथम ट्रैक्टर ट्रॉली चलाता था। उसके साथ ही मोनू बाथम भी ट्रॉली को खाली करने का काम करता था। गुरुवार की दोपहर वह भट्टे से मुरम भर कर तिघरा क्षेत्र में डालने जा रहा था। जब यह दोनों रेशमपुरा गांव के पास पहुंचे तो ढलान से उतरते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में कुरूआ ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।