पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. गणतंत्र दिवस पर पिकनिक मनाने जाना था। इसके लिए स्कॉर्पियो किराए पर लेनी थी। घर से रुपए मिलने नहीं थे तो हाईस्कूल के तीन छात्रों ने मोबाइल फोन लूटने की योजना बनाई और दो वारदातों को अंजाम दे दिया। इसके बाद ये मोबाइल बेचने के लिए निकले तो पुलिस के हाथ लग गए। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करने के साथ ही पूछताछ शुरू कर दी है।
दीनदयाल नगर में एक सप्ताह में लूट की दो वारदातें हुई थीं। लूट की सनसनीखेज वारदातों को ट्रेस करने के लिए पुलिस परेशान थी। इस बीच पता चला कि दीनदयाल नगर में एक मोबाइल शॉप पर लूटे गए मोबाइल बेचे गए हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मोबाइल की दुकान पर पहुंचकर बेचने वालों को पकड़ा तो पुलिसकर्मी चकित रह गए। यह तीनों अच्छे परिवारों के बच्चे थे।
तीनों एक ही स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र हैं। इनमें से एक तो गोला का मंदिर थाने में पदस्थ एक हवलदार का बेटा है। पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो इन्होंने बताया कि उन लोगों ने गणतंत्र दिवस पर पिकनिक मनाने का तय किया था, इसके लिए वे शहर से बाहर जाना चाहते थे। उन्हें किराए पर स्कॉर्पियो किराए पर लेना थी, इसके लिए रुपए नहीं थे। रुपए इकट्ठे करने के लिए इन्होंने वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.