पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउज्जैन। कंप्यूटर पर विज्ञापनों को क्लिक करने के नाम पर चार राज्यों की 14 कंपनियों ने उज्जैन में हजारों लोगों को ठग लिया। घर बैठे कमाई का लालच देकर लोगों को हजारों रुपए में आईडी (पासवर्ड) बेची और करीब एक अरब रुपए की ठगी कर फरार हो गईं।
चार माह में चार कंपनियों की धोखाधड़ी सामने आने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है अब वह इनके १६ संचालकों व डीलरों को तलाश रही है। वर्ष 2011 में दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान व गुजरात की इन कंपनियों ने यहां धंधा शुरू किया। कंपनी के डीलरों ने लोगों को घर बैठे 500 से 10 हजार रुपए महीना कमाने का लालच दिया। बताया उनकी आईडी खरीदकर कंपनी की साइट पर मल्टीनेशनल कंपनियों विज्ञापनों पर क्लिक कर लखपति बन सकते है।
लोगों एक हजार से 28 हजार रुपए तक में आईडी खरीदी। शुरू में रुपए मिलने पर युवा व महिलाएं आईडी के धंधे से जुडऩे लगे। लोगों ने आईडी खरीदने में जमा पूंजी लगा दी। पीडि़तों के मुताबिक दो वर्ष में करीब 25 हजार लोगों को एक अरब रुपए से अधिक की आईडी बेचकर ये कंपनियां जनवरी से बंद होने लगी। अप्रैल तक सभी कंपनियां भाग गईं।
कंपनियां और भी : डेली नीड इंडिया, एफ्रीलिएट ड्रेगन, ऑल हिट डील, सोर्स इंफो सर्विस, मनी टाइम साल्यूशन।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.