पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Get Him To The Police Who Rob Millions In Diamonds

गुजरात से लाखों के हीरे लूटने वाले को दबोच ले गई पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड. गुजरात के भावनगर जिले में 15 लाख रुपए व लाखों के हीरे लूटने वाले सरगना को सोमवार दोपहर गुजरात पुलिस अपने साथ ले गई। आरोपी की गिरफ्तारी ऊमरी पुलिस के सहयोग से पांडरी गांव से की गई। इस मामले के तीनों आरोपी भिंड जिले के हैं, जिनमें दो पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे।

पुलिस के मुताबिक ईसुरी निवासी राजेश राजावत पुत्र गंगा सिंह ने अपने दो साथी मोनू उर्फ पौआ निवासी रमपुरा व योगेंद्र यादव निवासी गोरमी के साथ मिलकर जून 2013 में गुजरात के भावनगर जिले में पसाला थाना क्षेत्र से लूट की थी। यह तीनों बदमाश एक व्यापारी से 15 लाख रुपए व लाखों रुपए कीमत के हीरे लूट लाए थे।
इसके बाद मामले में मोनू उर्फ पाैआ व योगेंद्र यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि मामले का मुख्य सरगना राजेश राजावत फरार चल रहा था। सोमवार को गुजरात के पसाला थाने की पुलिस भिंड आई। यहां ऊमरी पुलिस के सहयोग से राजेश राजावत को पांडरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोपहर में ही इसे लेकर गुजरात रवाना हो गई।