पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gugri Exhibition Will Look At The Castle

गूजरी महल में लगेगी एक्जीबिशन, बेसमेंट में बने हॉल में होगा आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. ग्वालियर फोर्ट स्थित गूजरी महल में अब ऐतिहासिक महत्व की बस्तुओं के साथ एक्जीबिशन भी देख सकेंगे। स्थानीय और बाहरी लोगों को आकर्षित करने के लिए राज्य पुरात्व संग्रहालय ने यह पहल की है। इसके अंतर्गत गूजरी महल में संग्रहालय में प्रत्येक महीने में दस दिन की एक्जीबिशन लगाई जाएगी।
इसमें ज्यादातर फोटो एक्जीबिशन रहेगी। इसकी वजह है कि फोटो एक्जीबिशन को लगाने में और देशभर के ऐतिहासिक महत्व के फोटो मंगाने में कोई प्राब्ल्म नहीं होती है। राज्य पुरातत्व ग्वालियर के डिप्टी डायरेक्टर एसआर वर्मा ने बताया कि इसी क्रम में संग्रहालय में बुंदेलखंड शैली की पेंटिंग एक्जीबिशन लगाई जाएगी।
इस प्रकार की यह शहर की पहली एक्जीबिशन है। इसमें प्रदेश सहित आठ शहरों से बुंदेलखंड संस्कृति पर आधारित पेंटिंग मंगवाई जा रही है। ये सभी पेंटिंग 200 से 300 साल पुरानी बताई जाती है।
इन शहरों से आएंगी पेंटिंग
गूजरी महल में लगने वाली पेंटिंग एक्जीबिशन में टीकमगढ़, छतरपुर और भिंड के लहार ब्लॉक के अलावा प्रदेश के आठ शहरों से आने वाली पेंटिंग इसमें प्रदर्शित की जाएंगी।
समय-समय पर लगेगी एक्जीबिशन

एसआर वर्मा ने बताया कि गूजरी महल में दुर्लभ चीजों की प्रदर्शनी समय-समय पर लगाई जाती रहेगी। बुंदेलखंड शैली पर आधारित प्रदर्शनी के बाद और भी प्रदर्शनी लगाई जाएंगी।