पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Helmet Checking Campaign In Shivpuri Madhya Pradesh

शादी में जा रही थी, पुलिस ने बिना हेल्मेट के रोका तो बोली- बाल खराब हो जाते

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी. ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार की सुबह कलेक्टोरेट के सामने चेकिंग अभियान शुरू किया। जिसमें एक महिला को जब रोका तो उसने बताया कि मैं तो शादी में शामिल होने जा रही थी, हेल्मेट लगाती तो बाल बिगड़ जाते। वहीं, एक अन्य महिला ने बताया कि मेरा ऑफिस यहीं पास में है, हमें तो बख्श दो। इन महिलाओं की भी सौ रुपए की रसीद काटी गई।
बिना हेल्मेट बाइक चला रहे वकील ने पैसे दिए तो सिपाही ने कहा- मुझे मत दो, जुर्माना भरो
इसी बीच एक वकील को अपने साथी के साथ बाइक पर बिना हेल्मेट रोका गया। ट्रैफिक वाले को देखते ही वकील ने सौ रुपए का नोट देते हुए कहा कि यह पकड़ो और हमें जाने दो। इस पर ट्रैफिककर्मी बोला कि यह सौ रुपए देकर वहां रसीद कटवा लो, तब हमसे बाइक की चाबी ले जाना। अभियान सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला।
आगे की स्लाइड्स में देखें चेकिंग अभियान की photos....