पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Helmet Riders Turns Valentine For Traffic Police

रोज-डे पर हेलमेटधारr बने ट्रैफिक पुलिस के वेलेंटाइन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(ट्रेफिक पुलिस हेलमेटधारियों को रोज गिफ्ट करते हुए बनाया वैलेंटाइन)
ग्वालियर। वेलेंटाइन वीक के पहले दिन को ट्रैफिक पुलिस और एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ संस्था ने नए तरीके से मनाया है। इन्होंने फूलबाग पर इकट्ठे होकर ऐसे वाहन चालकों को गुलाब का फूल दिया जो हेलमेट लगाए हुए थे। गुलाब का फूल देने के साथ ही इन्होंने वाहन चालकों से कहा कि आपने हेलमेट लगाया क्योंकि आप अपने जीवन से प्रेम करते हो। इसलिए आपको वेलेंटाइन डे के पहले दिन फूल देकर सम्मानित किया जा रहा है।

पुलिस ने पिछले दिनों हेलमेट लगवाने के अभियान चलाया था, इसमें हेलमेट न लगाने वाले लोगों से जुर्माना वसूल किया गया था। अभी भी शहर के प्रमुख चोराहों पर हेलमेट न लगाने वाले पुलिस की कार्रवाई का शिकार बनते हैं। लेकिन वेलेंटाइन डे के पहले दिन पुलिस ने हेलमेट लगाने वालों को सम्मानित करने का काम शुरू कर दिया। फूलबाग चौराहे पर एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ के संजय कट्ठल ने गुलाब के फूल ले गए। यहां पर इन्होंने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर ऐसे वाहन चालकों को रोकना शुरू कर दिया। वाहन चालक पुलिस को रोकते देखकर हड़बड़ाए कि अब तो वे हेलमेट भी लगाए हैं फिर पुलिस उन्हें क्यों रोक रही है। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को रोककर उन्हें फूल देने के साथ ही कहा कि वे हेलमेट लगाकर अपना जीवन बचा रहे हैं और दूसरों को प्रेरणा दे रहे हैं इसलिए आपको फूल देकर सम्मानित किया जा रहा है।
संजय कट्ठल का कहना है कि उन्हें कुछ लोगों ने ऐसा करने की सलाह दी थी उन्होंने फूलबाग पर तैनात पुलिस अफसरों से बात की तो वे तैयार हो गए और तुरंत ही यह कार्यक्रम शुरू कर दिया गया।