पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Heritage Will Look Red And White Stone Sculpture

PICS: ग्वालियर को हेरिटेज लुक देंगे रेड और व्हाइट स्टोन के स्कल्प्चर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. शहर के प्रमुख चौराहों को हेरिटेज लुक देने के लिए पहल शुरू हो गई है। शहर के मूर्तिकारों ने व्हाइट और रेड सेंड स्टोन में दो स्कल्प्चर बनाए हैं। इनमें रेड स्टोन में तैयार किए दो अशोक स्तंभ न्यू कलेक्ट्रेट और नगर निगम ऑफिस में लगाए जाएंगे। इन स्कल्प्चर को शहर के मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा और उनकी 10 लोगों की टीम ने तैयार किया है।
अशोक स्तंभ
साइज - 15 फीट
स्टोन- रेड स्टोन
बनने में समय - ढाई महीने
खासियत- रेड स्टोन में तैयार किए गए अशोक स्तंभ में दो फीट का फूल, अाठ फीट के पिलर, तीन फीट का स्टैंड और ढाई फीट का अशोक बनाया गया है।
थ्रेड वर्क
साइज - 15 इंच
स्टोन- ग्वालियर सेंड स्टोन
बनने में समय- 20 दिन में
खासियत- ग्वालियर सेंड स्टोन में कपड़े की डिजाइन में थ्रेड वर्क को दिखाया है। इसमें कपड़े की बुनाई के लिए ताना-बाना को पत्थर पर उकेरा गया है। इसकी खासियत है कि इसे व्हाइट सेंड स्टोन में तैयार किया है।