पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उमस भरी गर्मी ने लोगों को दिनभर किया बेचैन, फिर चढ़ने लगा पारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर। बादलों के छंटते ही तापमान फिर चढ़ने लगा है। बुधवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को दिनभर बेचैन किया। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़त के साथ 35.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़त के साथ 24.9 डिग्री दर्ज किया गया।
यह सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा। सुबह की आर्द्रता 79 फीसदी रही। यह सामान्य से तीन फीसदी अधिक रही। शाम की आर्द्रता 65 फीसदी रही। यह सामान्य से तीन फीसदी अधिक रही। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को उमस भरी गर्मी बेचैन करेगी।