ग्वालियर. महानगर में उत्तरी हवा चलने का सिलसिला जारी है। सीजन का सबसे ठंडा दिन और ठंडी रात गुरुवार को रही। हालांकि सुबह धूप निकली थी। लेकिन तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंड बढ़ जाने के कारण शाम के बाद लोग मफलर बांधे दिखाई दिए।
महानगर में सुबह से सर्द हवा चली। आसमान साफ होने के बावजूद लोगों को ठंड महसूस हुई। इसी कारण गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री के ऊपर नहीं जा सका। शाम होते ही लोगों को सर्दी लगने लगी। गुरुवार को अधिकतम 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री पर दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर चौकसे का कहना है कि उत्तरी हवा के कारण पारा गिरा है। आगामी 24 घंटे में दिन का तापमान 25 और 26 डिग्री के बीच तथा न्यूनतम 8 और 9 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।