पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Jagmgaa Pagoda, Nature, Ready For The Consecration Of Lord Shiva

जगमगाए शिवालय,महादेव के अभिषेक के लिए प्रकृति भी तैयार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. समूची सृष्टि महादेव की सेवा में लगी है। बारिश धरती को नहला रही है। हरियाली उसका श्रंगार कर रही है। शिवजी का सावन आ गया है। खुशियों और पर्वो की शुरुआत का पवित्र महीना।
ग्वालियर हमेशा की तरह महादेव की मनुहार में जुट गया है। गुरु पूर्णिमा के बाद शिवालयों में उत्सवी वातावरण बन गया है। सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में हर-हर महादेव, ॐ नम: शिवाय.. की गूंज रहेगी।