शिवपुरी. शिवपुरी के जराय में 70 साल के दो बुजुर्ग एक महिला के फेर में आपस में भिड़ गए। झगड़े में एक ने अपने साथी के साथ मिलकर दूसरे की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।
जराय निवासी आनंद लोधी ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में उसने देखा कि भावसिंह लोधी को रायसिंह लोधी व कल्लू बढ़ई मिलकर पत्थरों से मार रहे थे। उसे देखकर दोनों आरोपी भावसिंह को छोड़कर भाग गए। भावसिंह को अस्पताल ले जाया गया। मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
मृतक पहले आरोपी के घर पर ही रहता था। आरोपी ने उसकी जमीन अपने नाम करवा ली थी। वहीं यह चर्चा भी है कि भावसिंह के आरोपी रायसिंह की पत्नी से संबंध थे। उसके बाद से ही उनके बीच विवाद होने लगा था। पुलिस ने कल्लू बढ़ई को गिरफ्तार कर लिया। जबकि रायसिंह फरार है।