पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. सोलह सौ रु. का लखानी कंपनी का नकली जूता साढ़े तीन सौ रु. में बेचने वाले कारोबारी को कोतवाली थाने की पुलिस ने दही मंडी से पकड़ा है। इसके यहां से 71 जोड़ी नकली जूते मिले हैं। कारोबारी थोक में नकली जूते बेचता था। इसकी शिकायत कंपनी के फील्ड ऑफिसर ने एसपी से की। इसके बाद कोतवाली थाने की पुलिस ने छापामार कार्रवाई की।
लखानी कंपनी के फील्ड ऑफिसर राजीव कपूर ने बुधवार को एसपी से शिकायत की थी कि दही मंडी में उनकी कंपनी के नकली जूते बेचे जा रहे हैं। इसके बाद एसपी ने इस मामले में सीएसपी लश्कर दीपक भार्गव को कार्रवाई के लिए कहा था। गुरुवार की शाम कोतवाली थाने की पुलिस दही मंडी में जूते की दुकानों पर दबिश देने पहुंच गई। यहां पर पहले सुनील बूट हाउस पर दबिश दी। यहां पर 71 जोड़ी नकली जूते मिले। पुलिस ने दुकान मालिक सुनील वलेचा को गिरफ्तार कर इसके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
दूसरा दुकानदार ताला डालकर गायब हो गया : नकली जूते बेचने वाले के यहां पुलिस दबिश की सूचना कुछ ही देर में पूरे बाजार में फैल गई। पुलिस को इस दुकान पर दबिश देने के बाद एक और दुकान पर पहुंचना था, लेकिन पुलिस यहां जब तक पहुंची यह दुकानदार दुकान पर ताला डालकर गायब हो गया था।
ऐसे पहचानें नकली जूता
नकली जूते का वजन असली से ज्यादा होता है। नकली जूते का सोल हार्ड होता है वहीं असली का सॉफ्ट। नकली और असली जूते पर लगाए गए मोनो में भी फर्क होता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.