शिवपुरी। शादियों के इस सीजन में नेता भी लाभ उठाने में पीछे नहीं हैं। इन दिनों शादियो के सीजन में हर पार्टी के नेता प्रतिदिन 15 से 20 शादी समारोहों में पहुंच रहे हैं। विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय शेष नहीं है, इसी को ध्यान में रखकर पार्टियों के नेता जनसंपर्क में लग गए हैं।
मई माह में बड़ी संख्या में शादियां हैं, इसलिए नेता भी इनका लाभ लेने से नहीं चूक रहे हैं। राजनीतिक दल के सदस्यों का कहना है कि जिस गांव या इलाके में शादी समारोह होता है तो वहां पहुंचने पर एक साथ दो काम हो जाते हैं। एक तो जिसके यहां शादी है, उसके कार्यक्रम में शामिल हो जाते हैं, दूसरा उस इलाके के स्थानीय लोगों से सीधी मुलाकात हो जाती है। इस जनसंपर्क में वर्तमान विधायक और पांचों विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार शामिल हैं।
अगली स्लाइड में देखिए कैसे नेता जी कर रहे हैं अपना प्रचार-प्रसार, क्यों शादियों की आड़ में पक रही राजनीति..