पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Morena Closed Yesterday: Police Helpless, Traders Outrage

कल मुरैना बंद: पुलिस बेबस, व्यापारियों में आक्रोश, पेट्रोल पंप मालिक के हत्यारे बेसुराग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना. गुंडे-बदमाशों के सामने मुरैना पुलिस बेबस सी नजर आ रही है। जौरा में मंगलवार को पेट्रोल पंप मालिक गिर्राज अग्रवाल की हत्या के 24 घंटे बाद भी बदमाश पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। गृहमंत्री बाबूलाल गौर ने भी मुरैना में वारदात के लिए पुलिस की चूक मानी है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप मालिक की हत्या ऐसे बदमाश ने की है, जो पहले भी मुरैना में वारदात को अंजाम दे चुका है।
उधर बुधवार की शाम व्यापारियों ने बैठक की, आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर व्यापारी गुरुवार की शाम शहर में कैंडल मार्च निकालेंगे। यदि गुरुवार शाम तक आरोपी नहीं पकड़े गए तो सभी पेट्रोल पंप समेत शुक्रवार से मुरैना बंद रहेगा।