पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
मेहगांव । कस्बे में रविवार की रात (डेढ़ से साढ़े तीन बजे तक) दो घंटे बाइक सवार बदमाश बेखौफ होकर एक के बाद एक आधा दर्जन घरों में डकैती डालते रहे और पुलिस को पता तक नहीं चला। इस दौरान वे 3 लाख 63 हजार रुपए का माल व जेवर समेट ले गए।
विरोध करने पर बदमाशों ने न केवल दो घरों के सदस्यों को जमकर पीटा, बल्कि पीछा करने पर फायरिंग भी कर दी। पुलिस ने सिर्फ दो घरों में चोरी का मामला दर्ज किया है। मेहगांव टीआई हेमंत करकरे का कहना है कि बदमाश चोरी की नीयत से घर में घुसे थे। जब परिजन जाग गए और विरोध किया तो बदमाशों ने पिटाई कर दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.