पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परिवार डेयरी का संचालक राकेश पत्नी सहित पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर. गैर बैंकिंग कंपनी परिवार डेयरी एंड एलाइड के तीन साल से फरार संचालक राकेश नरवरिया व उसकी पत्नी गिरिजा नरवरिया को क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया। दंपति पर दो-दो हजार रुपए का इनाम था। आरोपियों ने मध्य प्रदेश में कारोबार बंद कर उत्तर प्रदेश, राजस्थान व बेंगलुरू में काम फैला लिया था। आरोपियों के खाते में पुलिस ने अब तक 55 करोड़ रुपए होने का हिसाब लगा लिया है। पुलिस राकेश नरवरिया से पूछताछ कर रही है, जबकि गिरिजा को जेल भेज दिया गया है।

क्राइम ब्रांच ने राकेश नरवरिया को उसकी पत्नी गिरिजा के साथ सिटी सेंटर में रविवार को पकड़ा। वह अपने परिजन से मिलने आया था। पुलिस ने इन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से गिरिजा को जेल भेज दिया गया, जबकि राकेश को दो दिन की रिमांड पर पुलिस को दे दिया।