पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PHOTO: रूद्र हांजी के मूर्ति शिल्प जैसा दूसरा नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(पद्मा स्कूल में जीवंत हैं रूद्र हांजी का शिल्प)
फोटोः रवि उपाध्याय
ग्वालियर। मध्य प्रदेश में शिल्पकला का इतिहास एक हजार वर्ष से ज्यादा पुराना है। खजुराहो से लेकर दूसरे कई स्थानों की प्रतिमाओं में शिल्पकारों की कला देखते ही बनती हैं। ऐसी ही परंपरा को बीसवीं सदी में जिंदा रखने वाले ख्याति प्राप्त कलाकार रुद्र हांजी ने ग्वालियर में कई प्रतिमाओं का निर्माण करवाया। कर्नाटक के निवासी रुद्र हांजी की योग्यता देखकर सिंधिया रियासत ने उन्हें ग्वालियर बुलावा भेजा। रुद्र हांजी ग्वालियर आए और यहां पर पद्मा स्कूल में आर्ट टीचर बन गए। उन्होंने स्कूल में तो कई प्रतिमाएं बनाईं, जो आज जीवंत हैं औऱ लोगों को शिल्प का अर्थ समझा रही हैं। इसके अलावा शहर के कई स्थानों पर भी उन्होंने अपने शिल्प का योगदान दिया।

स्लाइड में आगे हैं रुद्र हांजी की जीवंत शिल्पकला की कुछ तसवीरें....