पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टॉर्च की रोशनी में मरीजों को लगाए गए इंजेक्शन

हॉस्पिटल में छाया अंधेरा, टॉर्च लाइट में लागाया मरीजों को इंजेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर। केआरएच की बिजली की केबल जल जाने के कारण रविवार को दूसरी मंजिल की लाइट चली गई। लाइट गुल हो जाने के कारण नर्सों को टॉर्च की रोशनी में मरीजों को इंजेक्शन लगाने पड़े। लाइट नहीं होने के कारण मरीजों को अंधेरे में रहना पड़ा।
केआरएच की बिजली की केबल शाम करीब साढ़े सात बजे जल गई जिसके कारण दूसरी मंजिल के वार्डों में अंधेरा छा गया। वार्डों में स्थिति यह थी कि जिन मरीजों को ग्लूकोज की बोतल चढ़ रही थी उनके परिजन या तो उसे बंद कर दिया या फिर मोबाइल की रोशनी में बार -बार बोतल देख रहे थे। सबसे ज्यादा परेशानी नर्सों और जूनियर डॉक्टरों को उठानी पड़ी उन्हें मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में मरीजों को इंजेक्शन लगाने पड़े।
दूसरी मंजिल पर संचालित होने वाले पोस्ट ऑपरेटिव, पीडियाट्रिक सर्जरी, फीमेल सर्जरी और गायनिक विभाग के जनरल वार्डों के मरीज लाइट नहीं होने से परेशान रहे। जेएएच के कर्मचारियों का कहना था कि उन्होंने साढ़े सात बजे ही लाइट खराब होने की जानकारी बिजली विभाग को दे दी थी। लाइट ठीक कर रहे बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना था कि आठ बजे वह ट्रांसफार्मर सेे फ्यूज जोड़कर गए थे। फिर लाइट खराब होने की पुन: सूचना आने के बाद आए हैं। बिजली विभाग के कर्मचारी रात 11.30 बजे तक लगे रहे तब लाइट आई।
नहीं सुनते अधिकारी
^ साढ़े सात बजे से लाइट गुल होने के कारण मरीज अंधेरे में है। अस्पताल के अधिकारी सुन नहीं रहे हैं।
नरेश शर्मा, मरीज के परिजन

कुछ वार्डों की लाइट गई थी
^ केबल जल जाने के कारण दूसरी मंजिल के कुछ वार्डों की लाइट चली गई थी। बिजली विभाग को लाइट खराब होने की सूचना कर दी गई है।
डॉ. ज्योति बिंदल, अधीक्षक, जेएएच