पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Officer Complaint To Collector For LPG Gas

सिलेंडर में कम निकली गैस, कलेक्टर से शिकायत की तो 15 मिनट में पहुंच गए अफसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर. मुरार स्थित बहरा पंडित संतर में गुरुवार दोपहर गैस सिलेंडर में चार किलो गैस कम निकलने का मामला सामने आया। शिकायत नापतौल और खाद्य आपूर्ति विभाग को की गई। डेढ़ घंटे तक कोई मौके पर नहीं आया, परेशान उपभोक्ता ने कलेक्टर पी. नरहरि को फोन लगाकर स्थिति बता दी। पंद्रह मिनट के अंदर नापतौल और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इन्होंने सिलेंडर जब्त कर डिस्ट्रीब्यूटर के खिलाफ कालाबाजारी और कम तौल देने का प्रकरण तैयार किया।

भागवंती देवी के नाम से राजा गैस एजेंसी, जिंसी नाले का कनेक्शन है। इनके यहां मंगलवार को सिलेंडर आया था, जिसे गुरुवार को परिजन ने चेक किया तो वजन कम महसूस हुआ। तौला तो चार किलो गैस कम निकली। सूचना नापतौल विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग को दी गई। डेढ़ घंटे तक कोई मौके पर नहीं आया तो कलेक्टर को फोन पर पूरा मामला बताया गया। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर अमला फौरन मौके पर पहुंचा। सहायक आपूर्ति नियंत्रक विपिन श्रीवास्तव ने बताया कि गैस डिस्ट्रीब्यूटर के खिलाफ कम तौलने और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।