पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Online Shoping Packet Was Packed With Stone Inspite Mobile

ऑनलाइन खरीदा मोबाइल, निकला पत्थर, कंपनी ने झाड़ा पल्ला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. स्नैप डील से ऑनलाइन शापिंग के जरिए पसंद का मोबाइल खरीदना वेब-डवलपर अनुज माथुर को भारी पड़ गया। बुकिंग के सप्ताह भर बाद अनुज को जो कोरियर मिला उसमें मोबाइल के बजाय पत्थर का टुकड़ा निकला।
मोबाइल की खुशी में अनुज ने पैकेट खोले बिना कोरियर रिसीव कर लिया। इसके बाद फुर्सत में जब पैकेट खोला तो पत्थर देखकर सन्न रह गए। अनुज ने अपने साथ हुई इस ठगी की शिकायत ग्वालियर थाना पुलिस से की है।

उपनगर ग्वालियर के नौ-महला क्षेत्र में रहने वाले अनुज पहले भी दो मोबाइल स्नैप डील से खरीद चुके हैं। यह मोबाइल सही आए थे। लिहाजा वह ऑनलाइन-शॉपिंग को मुफीद मानते थे। अनुज ने इस बार माइक्रो मैक्स-बोल्ट मोबाइल फोन बुक किया था। बुकिंग के एक सप्ताह बाद कोरियर उनके घर आया।
श्री माथुर ने ई-कॉम एक्सप्रेस कोरियर कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय को 3710 रुपए देकर मोबाइल फोन का पैकेट ले लिया। भुगतान लेकर डिलीवरी-कर्मी चला गया। उसके जाने के कुछ देर बाद उन्होंने पैकेट खोला तो देखा कि पैकेट में पत्थर का टुकड़ा रखा है।
स्नैपडील व कोरियर कंपनी ने पल्ला झाड़ा
ठगे जाने के बाद अनुज ने स्नैपडील के कॉल सेंटर से संपर्क किया। इस पर यहां कोरियर कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लिया गया। अनुज ने कोरियर कंपनी से भी संपर्क किया, लेकिन उन्होंने पैकेट के सीलबंद होने की बात कह कर खुद को पाक साफ बताया। अनुज का कहना है कि स्नैपडील के कॉल सेंटर के कर्मचारी ने इस मामले को लीगल सेल को सौंपने की बात कही है।
मामले की जांच जारी
स्नैप डील से मोबाइल की खरीदारी के बाद इसकी जगह पत्थर का टुकड़ा भेजे जाने की लिखित शिकायत की गई है। इस मामले में जांच की जा रही है।
संजय मिश्रा, टीआई, ग्वालियर थाना
आगे की स्लाइड्स में देखें PHOTOS....