पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रेन से गिरा यात्री, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा आरपीएफ स्टाफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. ग्वालियर आ रही भोपाल एक्सप्रेस के सामान्य कोच से गुरुवार-शुक्रवार की रात एक यात्री स्टेशन से पहले पुरानी "सी' केबिन के पास गिर गया। परिजन ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और ग्वालियर स्टेशन पर डिप्टी एसएस को सूचना दी। यार्ड मास्टर हेमंत भटनागर कर्मचारिंयों के साथ पहुंचे और यात्री बबलू पुत्र पंचम सिंह को ढूंढ निकाला। उसके सिर में चोट लगी थी और वह बेहोश था।
बबलू को स्टेशन पर लाया गया। यहां डिप्टी एसएस ने एंबुलेंस व आरपीएफ को भी सूचना दी। एंबुलेंस तो मौके पर पहुंच गई, लेकिन आरपीएफ का कोई जवान नहीं पहुंचा। 40 मिनट इंतजार करने के बाद घायल को बिना आरपीएफ जवान के अस्पताल भेज दिया गया। बबलू महोबा का रहने वाला है।

चूंकि घायल की एमएलसी के लिए आरपीएफ को ही जाना पड़ता है। लेकिन आधा घंटा बाद भी जब आरपीएफ को कोई जवान नहीं पहुंचा तो परिजन ने हंगामा कर दिया। इसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। एंबुलेंस रवाना होने के बाद आरपीएफ जवान स्टेशन पहुंचा और वहां से सीधे अस्पताल गया। इस मामले की जानकारी रेलवे प्रबंधन के अधिकारियों ने मांगी है। घायल की हालत स्थिर है।