पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • PF Commissioner Rizwan Uddin Go Office By Cycle

PHOTOS: रोज साइकिल से ऑफिस जाते हैं ये पीएफ कमीश्नर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर, लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए कैसी भी चुनौतियों का सामना करना पड़े लेकिन इंसान को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भविष्य निधि आयुक्त रिजवान उद्दीन शनिवार सुबह साइकिल से भिंड तक गए। शाम ढलने के बाद वापस लौटे आयुक्त ने लगभग सवा सौ किलोमीटर साइकिल चलाई।
भविष्य निधि आयुक्त रिजवान उद्दीन ने बताया कि वे कक्षा सात में पढ़ने वाली अपनी बेटी जोया उद्दीन और अन्य बच्चों को मुश्किल लक्ष्य कैसे पाया जाए? बताने के लिए ग्वालियर से भिंड तक साइकिल से गए। रास्ते में मिले स्कूली बच्चों और लोगों को उन्होंने पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से कम से कम सप्ताह में एक दिन साइकिल चलाने की सलाह दी। उन्होंने लोगों को बताया कि साइकिल का अधिक उपयोग करने से हैल्थ तो अच्छी रहेगी ही साथ ही पर्यावरण को फायदा होने के साथ-साथ पैट्रोल की भी बचत होगी।
श्री उद्दीन शनिवार सुबह 5.30 बजे ग्वालियर से भिंड के लिए रवाना हुए। भिंड पहुंचकर उन्होंने स्वरूप विद्या निकेतन के बच्चों को पर्यावरण के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के कारण पर्यावरण को लगातार नुकसान हो रहा है।
मालपुर तक कार से आए
समय कम होने के कारण श्री उद्दीन भिंड से मालनपुर तक कार से आए। यहां पर उन्होंने सुप्रीम कंपनियों के कर्मचारियों को सलाह देते हुए कहा कि वे सप्ताह में कम से कम दो दिन साइकिल का उपयोग करें। मालनपुर से श्री उद्दीन साइकिल से ग्वालियर लौटे। उल्लेखनीय है कि श्री उद्दीन पिछले एक साल से अपने ऑफिस भी साइकिल से ही आते-जाते हैं। कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों की हेल्थ का भी वे विशेष ध्यान रखते हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें PHOTOS......