पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. जीवाजी यूनिवर्सिटी की ओर से 15 फरवरी को आयोजित की जाने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा का सिलेबस क्लियर नहीं होने के कारण छात्र असमंजस में हैं। यूजीसी नेट की तरह पीएचडी प्रवेश परीक्षा का सिलेबस जेयू की ओर से जारी नहीं किया गया है। जेयू अधिकारी कह रहे हैं कि पीजी स्तर का सिलेबस प्रवेश परीक्षा में आएगा।
सबसे अधिक ऐसे छात्र परेशान हैं जो दूसरी यूनिवर्सिटी से पढ़कर आए हैं। इतना ही नहीं जेयू की वेबसाइट पर एमए के सभी सेमेस्टर का सिलेबस अपलोड नहीं है। पीआरओ डॉ. शांतिदेव सिसौदिया का कहना था कि पीएचडी में पीजी का सिलेबस आएगा। छात्र पीजी में पढ़े हुए विषय पढ़कर प्रवेश परीक्षा की तैयारी करें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.