पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Police Action, Begging, Love, Gwalior News

मैडम, मुझे पीट लो, हवालात में डाल दो, पर मेरी शादी करवा दो

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर। मैडम, मेरी शादी करवा दो। मुझे शादी करनी है, इसलिए फोन करता हूं। आप मुझे पीट लो, हवालात में डाल दो लेकिन मेरी शादी करवा दो। एक युवती की शिकायत पर वी केयर फॉर यू सेल ने युवक को पकड़ा तो वह पुलिस अधिकारियों से ही इस तरह की मिन्नत करने लगा।

युवक ने अपनी गलतियों के लिए माफी मांग ली और कहा कि वह अब दोबारा फोन नहीं करेगा। इस पर पुलिस अधिकारियों ने युवक की मां से कहा कि वह सामूहिक विवाह परिचय सम्मेलन में उसे ले जाए और रिश्ते तय कराए।

वी केयर फॉर यू सेल प्रभारी प्रीति भार्गव से एक युवती ने शिकायत की थी कि एक युवक फोन करके उसे परेशान कर रहा है। वह युवक दिन में दस-बारह फोन करता है। मोबाइल फोन नंबर के आधार पर पुलिस ने युवक के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह युवक मुरार के कुम्हरपुरा में रहने वाला मिंटू श्रीवास्तव है।

रविवार को पुलिस उसे घर से थाने ले आई। थाने में उसने स्वीकार कर लिया कि वह फोन करता था। फोन क्यों करता था, इसके जवाब में मिंटू ने कहा कि उसे शादी करनी है, कोई लड़की शादी के लिए तैयार नहीं होती है। इनके घर झाड़ू-पोंछा करने के लिए गया था तभी फोन नंबर मिल गया।

बस इसके बाद फोन लगाना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने जितनी बार उसे डांटा, उसने यही जवाब दिया, आप कुछ भी कर लो, मुझ पीट लो। हवालात में बंद कर दो लेकिन मेरी शादी करवा दो। बाद में पुलिस ने मिंटू को उसकी मां के हवाले कर दिया।