(फाइल फोटो: घीसा बंजारा, जिस पर रेलवे प्वाइंट्समैन का अपहरण करने की आशंका है)
ग्वालियर। ग्वालियर-गुना ट्रैक से लापता होने के 10 दिन बाद भी प्वाइंट मैन का पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भोपाल मंडल से सुरक्षा मांगते हुए रेलवे यूनियनों ने ट्रैक पर काम करना बंद कर दिया है। रात में ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारी घीसा गिरोह की दहशत में हैं, हालांकि मजबूरी में काम कर रहे हैं। नतीजतन इस ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है।
प्वाइंट्समैन छोटेलाल के गायब होने के 10 दिन बाद भी पुलिस अंधेरे में है। अधिकारी न तो ये मान रहे हैं कि छोटेलाल का अपहरण हुआ है, और न ही ये बता पा रहे हैं कि अपहरण नहीं हुआ है, वह आखिर कहां गायब हो गया। बीते 10 दिन से जंगलों की खाक छनने के बावजूद छोटेलाल के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।
पुलिस महज इस आधार पर इस मामले को अपहरण मानने से इंकार कर रही है, कि उन्हें वारदात के वक्त और छानबीन के 10दिनों में इस इलाके में घीसा गैंग की सक्रियता के कोई संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि पुलिस के पास इस बात का कोई जबाव नहीं है कि अपहरणों के इतिहास वाले इस इलाके में छोटेलाल का अपहरण कोई दूसरा गिरोह अथवा असंगठित बदमाशों के किसी समूह ने तो नहीं कर लिया।
आगे की स्लाइड्स में महाप्रबंधक के निरीक्षण की तैयारियों में बाधा....