शिवपुरी. गुरुवार को भी ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट अभियान कलेक्टोरेट के सामने चलाया। एक पुलिस दीवान को जब ट्रैफिककर्मी ने रोका तो पहले दीवान ने ना-नुकुर की लेकिन उन्हें जुर्माना भरना ही पड़ा। वहीं एक युवती बिना हेलमेट के जब स्कूटी से आई तो ट्रैफिककर्मी ने कहा आप अभी हेलमेट खरीदकर उसे लगाकर जाएंगी तो आपको जुर्माना नहीं भरना पड़ेगा। युवती नियम का पालन करते हुए हेलमेट खरीदा और उसे पहनकर चली गई। बिना हेल्मेट बाइक चला रहे वकील ने पैसे दिए तो सिपाही ने कहा- मुझे मत दो, जुर्माना भरो
इसी बीच एक वकील को अपने साथी के साथ बाइक पर बिना हेल्मेट रोका गया। ट्रैफिक वाले को देखते ही वकील ने सौ रुपए का नोट देते हुए कहा कि यह पकड़ो और हमें जाने दो। इस पर ट्रैफिककर्मी बोला कि यह सौ रुपए देकर वहां रसीद कटवा लो, तब हमसे बाइक की चाबी ले जाना। अभियान सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला।
आगे की स्लाइड्स में देखें चेकिंग अभियान की photos....