ग्वालियर. वेलेन्टाइन डे से पहले शहर में महिला थाने की पुलिस ने मोरल पुलिसिंग शुरू की है। इस दौरान महिला पुलिस उन स्थानों पर जा रही है जहां प्रेमी जोड़े बैठते हैं या युवतियों पर फब्तियां कसने वाले खड़े होते हैं। दोनों स्थानों पर पुलिस का व्यवहार अलग-अलग दिखा।
प्रेमी युगल को समझाया जा रहा है कि वे असुरक्षित स्थानों पर न बैठें। वहीं, युवतियों से कहा जा रहा है कि जिस पर पूरा भरोसा हो, उसी के साथ घूमें-फिरें। गर्ल्स कॉलेज में भी महिला पुलिस तैनात रही और जिसने भी युवतियों पर फब्तियां कसीं, उनको सबक सिखाया।
महिला पुलिस ने वेलेन्टाइन डे के पांच दिन पहले से शहर के पार्क, मॉल और ऐसे स्थानों पर नजर रखना शुरू कर दिया है जहां युवतियां ज्यादा रहती हैं। पुलिस लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित कोचिंग सेंटरों के बाहर पहुंची। यहां बिना कारण खड़े युवकों को महिला पुलिस ने यहां से भगा दिया।
बेवजह खड़े युवकों को हिदायत दी: मंगलवार की सुबह महिला थाने की पुलिस केआरजी कॉलेज के बाहर पहुंची। यहां पर टीआई महिला थाना अनीता मिश्रा ने कॉलेज के बाहर खड़े युवकों से पूछताछ की। इसके बाद कॉलेज की छात्राओं को समझाया कि टेंपो पकड़ने के लिए स्टॉपेज पर ही खड़ी हों।
आगे की स्लाइड्स में देखें photos.....