पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Powerful Grenade Was Found Between High Alert

हाई अलर्ट के बीच शक्तिशाली ग्रेनेड मिलने से सनसनी, आठ घंटे बाद हुआ डिफ्यूज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बम को डिफ्यूज करता डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड का सदस्य)
ग्वालियर. पड़ाव इलाके में तानसेन रोड पर रविवार सुबह ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रेनेड सड़क के किनारे मिला, जहां से सामान्यतः पांच सौ वाहन प्रति घंटे निकलते हैं। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड ने चेक करने के बाद पुलिस अफसरों को बताया कि यह बम शक्तिशाली है। इसके बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्कवाड इसे लेकर मेला ग्राउंड पहुंचा। यहां लगभग आठ घंटे की मशक्कत के बाद बम को डिफ्यूज किया जा सका। बम इतना शक्तिशाली था कि फटने के बाद यह 40 से 50 मीटर के दायरे को तहस-नहस कर सकता था।
पुलिस ने सेना के अफसरों को भी बम की पहचान करने के लिए बुलाया। लेकिन उन्होंने कहा कि बम उनका नहीं है। पुलिस अब पता कर रही है कि बम यहां पर कैसे आया और यहां बम रखने वाले का मंसूबा क्या था? बम डिफ्यूज होने के बाद उसके मेटेरियल की जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव को भी मौके पर बुलाया गया था। शहर में हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के आगमन के चलते रविवार को सुरक्षा के लिहाज से पुलिस हाई अलर्ट पर थी।
आगे की स्लाइड्स में देखें बम डिफ्यूज करने की तस्वीरें