पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसागर. जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डॉ. सारिका सिंह के इकलौते बेटे शौर्य (13) की हत्या रुपए व एटीएम कार्ड छीनने के उद्देश्य से उसी के दोस्तों ने की थी। पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार अतुलकर ने गुरुवार को वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के पड़ोस में ही काम करने वाला शरद यादव हत्याकांड का मास्टर माइंड था।
उसने अपने साथी नारायण रैकवार व चचेरे भाई कपिल यादव के साथ मिलकर शौर्य के घर में घुसने की प्लानिंग की थी, जिसके तहत वे 25 जनवरी की शाम शौर्य के साथ उसी की ऑल्टो कार से घूमने गए और देर रात लौटे थे। इसके बाद मकान के पोर्च में उनके बीच विवाद हो गया। आरोपियों ने गला दबाकर शौर्य की हत्या कर दी। वहीं नीचे वाले कमरे में मौजूद ड्राइवर साबिर पठान से भी मारपीट की।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.