पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फागुन में बरसा सावन, मौसम फिर हुआ सर्द

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बारिश से भीगी सुबह)
ग्वालियर। राजस्थान और गुजरात में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते शुक्रवार शाम से अचानक शुरू हुआ बूंदाबांदी का सिलसिला शनिवार सुबह भी जारी रहा। दिन के औसत तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आगामी 24 घंटे तक बादल छाए रहने बूंदाबांदी होते रहने के आसार हैं।

शनिवार सुबह चार बजे से हुई तेज बारिश ने बीते एक सप्ताह से मौसम में महसूस की जा रही गर्माहट को दूर कर मौसम को सर्द बना दिया। दोपहर तक तापमान 14-15 डिग्री के आसपास बना रहा। हालांकि बादल और धूप के बीच लुकाछिपी जारी रही।