ग्वालियर. राजनीति और एक्टिंग दोनों ही क्षेत्र अलग हैं और दोनों ही काफी टफ हैं। मैं राजनीति के जरिए जनता की सेवा करूंगी और फिल्मों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन। यह बात कलाकार
राखी सावंत ने कही। रविवार को जैन समाज के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आईं राखी ने होटल सेंट्रल पार्क में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आगामी समय में मेरी मुम्बई केन डांस मसाला फिल्म रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में आप मेरा टेलेंट देख सकेंगे।
मेरा अभिनय दे
सवाल- आजकल फिल्म एक्ट्रेस भी आयटम सांग कर रही हैं ऐसे में आपके सामने क्या चुनौतियां हैं।
जवाब- कुछ एक्ट्रेस को ऐसे रोल ऑफर होते हैं तो वे हां कर देती हैं। आयटम सांग से शोहरत पाना आसान काम है इसलिए अधिकतर एक्ट्रेस आयटम सांग करने में नहीं हिचकिचातीं। आने वाली फिल्म में मेरा दो करोड़ की लागत से तैयार एक चुम्मा गाने पर डांस है जो सलमान के जुम्मे की रात गाने से बड़ा हिट होगा।
सवाल- आप राजनीति पर ज्यादा फोकस करेंगी या फिल्मों पर।
जवाब- फिल्में मैं दर्शकों के मनोरंजन के लिए करती हूं और राजनीति जनता की सेवा के लिए। मुझे राजनीति से कुछ कमाना नहीं हैं कमाने के लिए तो मेरी फिल्म और टीवी शो ही काफी हैं।
ये भी कहा राखी सावंत ने
> बीजेपी में जाना मेरा मोटिव
> पुलक सागर महाराज के सानिध्य में आने के बाद मैंने पाया ही है।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें......