पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Registration Will Begin At Nursery Admissions Aadhar Point

स्कूलों में नर्सरी के रजिस्ट्रेशन शुरू प्वाइंट के अाधार पर मिलेगा एडमिशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. शहर के सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) स्कूलोें ने नर्सरी एडमिशन की नई गाइडलाइन तैयार कर ली है। इस बार सीबीएसई स्कूलों ने दिसंबर के अंतिम सप्ताह से स्कूलों में नर्सरी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू जाएगी। एडमिशन के लिए स्टूडेंट का 100 प्वाइंट के आधार पर सेलेक्शन होगा। इनमें सिबलिंग के सबसे ज्यादा 50 प्वाइंट होंगे। जबकि जेंडर, नेबरहुड, डिस्टेंस, हेल्थ और एल्युमिनाई के दस-दस प्वाइंट रहेंगे। इसके अलावा कुछ स्कूलों ने सिंगल गर्ल चाइल्ड और एल्युमिनाई की फीस में भी कटौती करने का निर्णय भी लिया है।

फीस में मिलेगा कंसेशन
ग्वालियर ग्लोरी स्कूल की डायरेक्टर अनीता वाधवानी का कहना है कि एल्युमिनाई और सिबलिंग को पहली प्राथमिकता के आधार पर एडमिशन मिलेगा। ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर किरण भदौरिया का कहना है कि गर्ल चाइल्ड और एल्युमिनाई को फीस में कन्सेशन दिया जाएगा। देहली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुनील भल्ला का कहना है कि एडमिशन के दौरान पैरेंट्स का एजुकेशन लेवल और बैकग्राउंड्स को भी चेक किया जाएगा।
5 से 20 प्रतिशत तक मिलेगा फायदा
नर्सरी एडमिशन में सिबलिंग और गर्ल चाइल्ड को फीस में पांच से 20 प्रतिशत का फायदा भी इस बार से दिया जाएगा। शहर के अधिकांश स्कूलों ने खासकर गर्ल्स की आधी ट्यूशन फीस फ्री करने की प्लानिंग की है। साथ ही एल्युमिनाई स्टूडेंट्स को भी एडमिशन में प्राथमिकता देंगे।

तीन से पांच किलोमीटर फर्स्ट प्रायोरिटी
नर्सरी एडमिशन के लिए स्कूल मिनिमम तीन से पांच किलोमीटर के दायरे में है तो फर्स्ट प्रायोरिटी पर एडमिशन होगा। इसके साथ ही सेकंड आॅप्शन में पांच से आठ किलोमीटर और थर्ड ऑप्शन में आठ से बारह किलोमीटर के दायरे में आने वाले रजिस्ट्रेशंस को शामिल किया जाएगा।