पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shatabdi Train, Chain Pulling, Train, Gwalior News

गजबः नाश्ता की लड़ाई में खड़ी रही ट्रेन, कम पड़ गया था तो खींच दी चेन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर। दिल्ली से भोपाल जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में मंगलवार को यात्रियों का नाश्ता कम पडऩे पर वेंडरों में मारपीट हो गई। मारपीट के बीच किसी ने चेन पुलिंग कर दी। इस कारण ट्रेन प्लेटफार्म के आउटर पर आठ मिनट खड़ी रही। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर एक वेंडर को गिरफ्तार कर लिया है।

सुबह 9.30 बजे दिल्ली से ग्वालियर पहुंची शताब्दी एक्सप्रेस में कई यात्रियों को नाश्ता नहीं मिला तो उन्होंने वेंडरों से इसकी मांग की। दरअसल, यात्रियों की संख्या की तुलना में नाश्ते के पैकेट कम चढ़ाए गए थे। यात्रियों की बार-बार मांग के कारण वेंडर उनके सामने आने से हिचक रहे थे। जब ग्वालियर के वेंडर खाना लेकर शताब्दी में सवार हुए तो यात्री उनसे नाश्ते की मांग करने लगे।

ग्वालियर के वेंडरों ने जब दिल्ली के वेंडरों से यात्रियों को नाश्ता देने को कहा तो उन्होंने नाश्ता कम पडऩे की बात बताई। इस पर ट्रेन में ही दोनों में विवाद हो गया। देखते ही देखते उनमें मारपीट होने लगी। इस बीच किसी वेंडर ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन रुकते ही आरपीएफ जवान मौके पर पहुंच गए और मारपीट कर रहे तीन वेंडरों को पकड़ लिया। हालांकि आरपीएफ अधिकारी सिर्फ एक वेंडर पवन पुत्र विजयकांत तिलवाड़ा निवासी भागलपुर को ही पकड़े जाने की बात स्वीकार कर रहे हैं।स्टेशन प्रबंधक जीआर मीणा ने बताया कि चेन पुलिंग तो हुई थी लेकिन किस कारण हुई, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

ग्वालियर से सप्लाई होता है खाना : शताब्दी एक्सप्रेस में खाना ग्वालियर से सप्लाई होता है। इसे बनाने व यात्रियों को परोसने की जिम्मेदारी ठेके पर दी गई है। वहीं यात्रियों के लिए नाश्ता दिल्ली व भोपाल से सप्लाई होता है। खाने में पनीर की सब्जी, दाल, परांठे, दही या केला, चावल, अचार और सलाद दिया जाता है।