ग्वालियर. पीएमटी और प्री-पीजी परीक्षाओं की आंसर शीट में गोले काले करवाने वाले व्यावसायिक परीक्षा मंडल के संविदा कर्मचारी बृजमोहन जाटव को पुलिस ने पकड़ लिया है। हालांकि इसकी अाधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, पुलिस अफसर उससे पूछताछ कर रहे हैं।
ब्रजमोहन ने पुलिस को बताया कि फर्जीवाड़े में व्यापमं के कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक संलिप्त हैं और जिन छात्रों को फर्जी तरीके से प्रवेश दिलाया गया है वे भी बड़े अफसरों के बेटे और बेटी हैं। जो नाम पुलिस अफसरों के सामने आए हैं, उनके बारे में तस्दीक की जा रही है।