पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PIX: देर रात में शुरू हुआ शूट-आउट, हाथ में बंदूक थामें जगह-जगह दिखी फोर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी. हैदराबाद से आई ट्रैंक्यू फोर्स एनजीओ ने मंगलवार की रात से सूअरों का शूट-आउट शुरू किया। कोतवाली में दो सूअरों को शूट करने के बाद जब टीम शहर के अन्य हिस्सों की ओर रवाना होने के लिए वाहन में सवार हुई तो गेट पर ही सूअर पालकों ने रोक कर समय मांगा। लगभग आधा घंटे तक बहस होती रही, उसके बाद ऑपरेशन को रात में रोक दिया गया। इस दौरान सीएमओ के साथ सफाईकर्मी एवं सूअर पालकों के बीच तीखी बहस भी हुई।
ऐसे शुरू हुआ ऑपरेशन : रात लगभग 10 बजे नगरपालिका सीएमओ अशोक रावत, एचओ नपा अवधेश सिंह कुशवाह, नायब तहसीलदार मनीष जैन कोतवाली पहुंचे। खुली जीप में उनके साथ हैदराबाद की एनजीओ की टीम भी साथ में कोतवाली पहुंची। नपा की जेसीबी, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक लोडिंग वाहन सहित सूअर उठाने वाला स्टाफ भी कोतवाली परिसर में पहुंचा। कोतवाली से पुलिस की टीम को साथ लेकर यह अमला जब रवाना होने की तैयारी कर रहा था, तभी ऑपरेशन की ओपनिंग कोतवाली परिसर में करने की बात हुई। कोतवाली स्टाफ ने बताया कि कंडम वाहनों के बीच में भी सूअरों का जमावड़ा रहता है।
एनजीओ डायरेक्टर नवाब शफात अली ने जब अंदर झांक कर देखा तो वहां एक सूअर नजर आया। उसे निशाना बनाकर शूट किया तो एक ही फायर में वो मौके पर ढेर हो गया। फिर यह टीम जब वाहनों में सवार होकर शहर के अन्य हिस्सों के लिए रवाना हो रही थी तभी नपा के सफाईकर्मी (सूअर पालक) वहां आ गए और उन्होंने नवाब अली को एक कागज दिखाते हुए कहा कि अभी यह ऑपरेशन रोका जाए, हमारे पास यह कागज है। नवाब अली ने सीएमओ श्री रावत को आवाज लगाई।
सीएमओ ने सूअर पालकों से कहा कि इसे हम नहीं रोक सकते, क्योंकि कलेक्टर साहब का आदेश है। आपको यदि बात करना है तो उन्हीं से करें। इस पर सूअर पालक बोले कि इतने बड़े अधिकारी से तो आप बात कर सकते हैं, हम कैसे कहें। इस पर सीएमओ ने कहा कि हम आपको 15 मिनट दे रहे हैं, इतने समय में आप बात कर लें। जब सूअर पालक चले गए तो पुलिस वालों ने कोतवाली में सूअरों के अड्डे ढूंढे तो कंट्रोल रूम परिसर में फायर ब्रिगेड के पीछे भी एक सूअर नजर आया। नवाब ने फिर गन लोड की और शूट कर दिया। दोनों सूअरों को स्टाफ ने उठाकर नपा की गाड़ी में डाल दिया।
हमें गोली मार दो, हम मर जाएंगे या मार देंगे : सूअर पालकों ने नपा सीएमओ से चार दिन का समय मांगा। जब सीएमओ ने समय देने से मना किया तो सूअर पालक बोले कि आप हमें बच्चे नहीं पालने दे रहे। उनके बीच तीखी नोकझोंक होने लगी तो पुलिस आ गई। नायब तहसीलदार व सीएमओ ने कहा कि हम रात में इसे रोक रहे हैं, लेकिन आप जल्दी से जल्दी सूअर शहर से बाहर भेज दें। यह बात सुनकर सूअर पालक परिसर से बाहर निकलकर चिल्लाए कि हमें गोली मार दो, हम मर जाएंगे या मार देंगे। यह बात सुनकर पुलिस ने उन्हें चलता किया।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.....