पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PHOTO: वेलेंटाइन डे के लिए सज गई दुकानें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(वेलेंटाइन डे जुड़ी गिफ्टों से सजी दुकान)

फोटोः रवि उपाध्याय

ग्वालियर। वेलेंटाइन डे आने में केवल दो दिन रह गए हैं और गिफ्ट से बाजार पट गया है। लवर्स के लिए कई तरह के प्रोडक्ट लेकर दुकानें सज गई हैं और युवाओं के साथ हर आयु वर्ग के लोग गिफ्ट लेने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। वैसे दुकान पर पहुंचकर कई बार भ्रम की स्थिति भी बन जाती है, ऐसी क्या गिफ्ट ली जाए, जिससे मेरे चाहने वाले के चेहरे पर मुस्कान आ जाए।
ग्वालियर में दीनदयाल सिटी मॉल से लेकर गिफ्ट बेचने वाली दुकानों में केवल वेलेंटाइन डे के लिए गिफ्ट ही दिखाई देती हैं। गिफ्ट और वेलेंटाइन डे के कारण दुकानों का रंग ही लाल हो गया है। हालांकि आनलाइन मार्केट के चलते थोड़ा फर्क जरूर पड़ा है, क्योंकि लोग कम संख्या में दुकानों में वेलेंटाइन गिफ्ट खरीदने के लिए आ रहे हैं। हर किसी के बजट में समाहित होने वाली वेलेंटाइन गिफ्ट बाजार में उपलब्ध हैं।
आगे की स्लाइड में देखिए वेलेंटाइन गिफ्ट से जुड़ी तसवीरें.....