पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Smack Traffiking, Drugs, Traffiking, Gwalior News

बहू-बेटा भी लगे थे जहर के इस धंधे में, खुला राज तो देखते रह गए सब

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर। दस साल से शहर में स्मैक बेच रहा एक तस्कर सोमवार की रात को पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने तस्कर प्रदीप शिवहरे को उसके दो बेटों और बहू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों के कब्जे से लगभग एक करोड़ रुपए की एक किलो स्मैक बरामद हुई है।

एसपी संतोष कुमार सिंह और एएसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि सोमवार की रात को सूचना मिली थी कि प्रदीप शिवहरे अपने बसंत विहार स्थित घर से स्मैक की बड़ी खेप लेकर कहीं जा रहा है। पुलिस ने प्रदीप को घेराबंदी करके पकड़ा तो इसकी कार से 382.57 ग्राम स्मैक मिली। इसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए है।

पुलिस ने प्रदीप को लेकर उसके सूबे की गोठ स्थित दूसरे घर पर दबिश दी तो वहां पर प्रदीप के बेटे अमर, आशीष और बहू रीता मिल गईं।