पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Special Operations Group Trains Stop Crime

ट्रेनों में अपराध रोकने अब स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, ट्रेनों में अब वेंडरों को नो एंट्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. झांसी-आगरा रेल खंड में ट्रेनों में चोरी-लूट की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अब स्पेशल आपरेशन ग्रुप का गठन किया जाएगा। इस ग्रुप में मप्र-उप्र जीआरपी और आरपीएफ के जवान-अफसर शामिल रहेंगे।
हर महीने दोनों राज्यों के सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त बैठक होगी। अगली बैठक इलाहाबाद में होगी। ट्रेनों में रात 10 से सुबह 6 बजे तक किसी भी वेंडर को एंट्री नहीं दी जाएगी। यह निर्णय सोमवार को झांसी में हुई एक संयुक्त बैठक में लिया गया।
यूपी-एमपी मिलकर करेंगे कार्रवाई

झांसी-आगरा खंड में ट्रेनों में आपराधिक घटनाएं रोकने के लिए मप्र और उप्र की जीआरपी व आरपीएफ बदमाशों की जानकारी का आदान-प्रदान कर संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे।-मैथिलीशरण गुप्त, स्पेशल डीजी रेल(मप्र)