सरकारी अमले को इस बार देर से मिलेगा वेतन, आधे बिल भी ट्रेजरी में नहीं पहुंचे
ग्वालियर. दीपावली पर खरीदारी की प्लानिंग कर रहे सरकारी अमले को इस बार वेतन मिलने में देर हो सकती है। ऐसा एक सप्ताह में पांच छुट्टियां होने से होगा। सोमवार तक दोनों ट्रेजरियों में 40 फीसदी बिल भी नहीं पहुंचे हैं। मंगलवार तक जिन विभागों के बिल ट्रेजरी तक पहुंचेंगे उनके कर्मचारियों को ही एक अक्टूबर को वेतन मिल सकेगा, बाकी को इंतजार करना होगा।