पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Stealing Bikes Sold In Only Five Thousand

चोरी करके मात्र 5 हजार में बेचते थे बाइक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(पुलिस गिरफ्त में बाइकों के साथ चोरों का गिरोह)

ग्वालियर। बाइक की कीमत 55 हजार रुपए, लेकिन चोरी करने के बाद उसे मांत्र 5 हजार रुपए में बेचा जाता था और भिंड-मुरैना के गांवों में लोग इन बाइकों को चलाते रहते थे। शहर से चोरी करने वाले इन चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इनके पास से चोरी की नौ बाइकें भी बरामद हुई हैं।
इस मामले में जनकगंज थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन तारागंज इलाके से एक बाइक के साथ राहुल रजक व मोनू खां को पकड़ा था। इनसे जब पूछताछ की गई तो शहर से बाइक चोरी होने का राज खुल गया। इन युवकों ने एक पूरा गिरोह बना रखा था, जो शहर से बाइकें चोरी करके भिंड-मुरैना के गांवों में औने-पौने दामों में बेच देता था। इन चोरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने सात बदमाशों, गजेन्द्र , निखिल राठौर, विजय तोमर, राजा रजक, मनीष सोनी, सोनू चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से नौ बाइकें भी बरामद हुई हैं।

उल्लेखनीय है कि ग्वालियर शहर से प्रतिदिन औसतन दो बाइकें चोरी होती हैं और ये चोर बहुत कम दामों पर गांवों में बेच देते हैं। गांवों में बाइक के बारे में कोई पूछताछ करने वाला नहीं होता और न ही रजिस्ट्रेशन व अन्य कागजात देखता है। इसी का फायदा बाइक चोर उठाते हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इन बदमाशों से चोरी हुई और बाइकों का सुराग भी मिल सकता है।