पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसटीएफ की निगाह सत्र 2004 व 05 के संदिग्ध छात्रों पर, इलाहाबाद रवाना हुई टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर. जीआरएमसी के संदिग्ध छात्रों के मामले में अब एसटीएफ की निगाह सत्र 2004 और 2005 के छात्रों पर है। एसटीएफ के डीएसपी के नेतृत्व में सोमवार को एक टीम जीआरएमसी पहुंची। यहां अधिकारियों ने डीन डॉ. जीएस पटेल से चर्चा की। एसटीएफ ने डीन से सत्र 2004 के छात्र ज्ञानेंद्र त्रिपाठी और सत्र 2005 के छात्र धर्मेंद्र चंदेल के बारे में पूरी जानकारी मांगी है। डीन का कहना है कि एसटीएफ ने जो जानकारी मांगी है, वह एक-दो दिन में उपलब्ध करा दी जाएगी।

इलाहाबाद रवाना हुई टीम: संदिग्ध छात्रों की तलाश में एसटीएफ और पुलिस की टीम इलाहाबाद के लिए रवाना हो गई है। गिरफ्तार छात्रों से कई अहम जानकारी हाथ लगने के बाद इलाहाबाद में संदिग्ध छात्रों के छिपे होने की सूचना है।
डीएमई को भेजी जाएगी जानकारी: जांच कमेटी ने डीन को बताया कि डीएमई ने जांच रिपोर्ट से जुड़ी जानकारी मांगी है। कॉलेज प्रशासन जानकारी तैयार करने में जुट गया है। ये जानकारी डीन देखकर व हस्ताक्षर कर भेजेंगे।