पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर। विकलांग जोड़े की कराई शादी: एक्टिव मुस्कान वेलफेयर फाउंडेशन ने मेला ग्राउंड पर 233 जोड़ों के विवाह राए,जिसमें एक विकलांग जोड़ा भी शामिल है। बेटी बचाओ का संकल्प दिलाया: महामानव सेवा कल्याण समिति ने मेला थाने के पास सामूहिक विवाह सम्मेलन में 105 जोड़ों के विवाह कराए गए। आशीर्वाद समारोह में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह, अजा आयोग के सदस्य घनश्याम पिरोनिया अतिथि थे।
85 कन्याओं के हुए हाथ पीले: राठौर आदर्श सामूहिक विवाह समिति ने जती की लाइन में 85 कन्याओं के विवाह कराए। परिजन को दिलाया संकल्प: नगर निगम ने फूलबाग मैदान में 67 जोड़ों का विवाह कराया। महापौर समीक्षा गुप्ता ने वर-वधुओं व उनके परिजन को बेटी बचाओ अभियान के तहत कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने तथा घर में शौचालय बनाने का संकल्प दिलाया। महापौर ने वधुओं को उपहार भेंट किए। बाइक पर निकाली बारात: अखिल भारतीय युवा कोरी -कोली समाज ने लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने मैदान पर 12 जोड़ों के विवाह कराए। बारात के लिए घोड़े नहीं मिलने पर आयोजन समिति ने गेंदघर स्थित हनुमान मंदिर से बाइक पर सामूहिक बारात निकाली। कन्या बचाने का दिलाया संकल्प: माहौर महासभा समिति ने मेला ग्राउंड में 51 जोड़ों के विवाह कराए।
वर-वधुओं को जीडीए के पूर्व उपाध्यक्ष अमर सिंह हौर ने कन्या बचाओ का संकल्प दिलाया। घर-गृहस्थी का सामान भेंट किया: कोरी माहौर समाज कल्याण समिति ने तारागंज स्थित बालाबाई की छत्री पर 16 जोड़ों के विवाह कराए। मैथिल ब्राह्मण समाज ने 26 जोड़ों के विवाह कराए: मैथिल ब्राह्मण समाज ने डीआरपी लाइन स्थित सामुदायिक भवन में 26 जोड़ों के विवाह कराए। बग्घियों पर निकाली बारात: पूज्य सिंध हिंदू जनरल पंचायत के सामूहिक विवाह सम्मेलन में बग्घियों पर बारात निकाली गई। दानाओली में हुए सम्मेलन में चार जोड़ों के विवाह कराए गए। साहू समाज ने कराए 11 जोड़ों के विवाह: साहू समाज ग्रेटर ग्वालियर ने मेला ग्राउंड में 11 जोड़ों के विवाह कराए। वर-वधुओं को दिया उपहार:
खंगार परिहार क्षत्रिय समाज विकास समिति ने मेला ग्राउंड में 23
जोड़ों के विवाह कराए।11 निर्धन कन्याओं का बसाया घर: जेसीआई एक्सीलेंसी ने मुरार स्थित कृष्ण वाटिका में 11
निर्धन कन्याओं के विवाह कराए।60 जोड़ों के हुए विवाह: अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा द्वारा मुरार स्थित रामलीला मैदान में 60 जोड़ों के विवाह कराए गए। 11 जोड़ों के विवाह कराए: भैरो बाबा समिति के तत्वावधान में नाका चंद्रवदनी स्थित भैरो बाबा मंदिर पर 11 जोड़ों के विवाह कराए गए। 16 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में : संकल्प बंधन
सर्वजातीय कल्याण समिति ने तरण पुस्कर मैदान में १६ जोड़ों के विवाह कराए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.