पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PHOTOS: इस किले के मंदिर में अंग्रेज परोसा करते थे सोडा और कॉफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. भारत के हर मंदिर में कोई न कोई रोचक दास्तान छिपी है। ग्वालियर के किले में स्थित मंदिर की भी रोचक कहानी है। यह मंदिर दो भगवानों को समर्पित है। भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में शुमार तेली का मंदिर ग्वालियर किले में स्थित है। 27 सितंबर को विश्व पयर्टन दिवस है, dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है तेली मंदिर और इसके इतिहास के बारे में।
अंग्रेज अफसर इस मंदिर को इस्तेमाल करते थे शॉप और सोडा फैक्ट्री के रूप में
मंदिर के अंदर देवियों, सांपों, प्रेमी युगलों और गरुड़ की मूर्तियां हैं जिनकी वास्तुकला और शैली आपको मंत्र मुग्ध कर देगी। इस मंदिर की एक और ख़ास बात है कहा जाता है कि गुलामी के समय इस मंदिर का इस्तेमाल अंग्रेज अफसर कॉफ़ी शॉप और सोडा फैक्ट्री के रूप में करते थे। ग्वालियर के किले में मौजूद इस इमारत का शुमार किले के सबसे प्राचीन स्मारकों में होता है।
नाम को लेकर प्रचलित हैं कई कहानियां
'तेली मंदिर' के नाम के पीछे कई कहानियां भी प्रचलित हैं। एक कहानी के अनुसार इसका निर्माण तेलंगाना की राजकुमारी ने करवाया था इसलिए इसका नाम तेली मंदिर पड़ गया। एक अन्य कहानी के अनुसार मंदिर का निर्माण तेल या व्यापार करने वाले लोगों ने मिलकर करवाया था इसलिए मंदिर का नाम तेली मंदिर पड़ गया।
मंदिर की संरचना बहुत बड़ी है, जिसकी ऊंचाई 100 फुट है। इसकी छत की वास्तुकला द्राविड़ीयन शैली की है जबकि नक्काशियां और मूर्तियां उत्तर भारतीय शैली की हैं। इसकी वास्तुशैली हिंदू और बौद्ध वास्तुकला का सम्मिश्रण है। यह ग्वालियर के किले के परिसर का सबसे पुराना स्मारक है। कहा जाता है कि तेली का मंदिर पहले भगवान विष्णु का मंदिर था जो बाद में भगवान शिव का मंदिर बन गया।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.....