पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंश्योपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के कवीर आश्रम के पास रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक ने पिता की पिस्टल से शुक्रवार को खुद को गोलीमार कर आत्महत्या कर ली। युवक की आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप मर्ग दर्ज कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक लंबे समय से किसी बात को लेकर परेशान था। इसी कारण उसने आत्महत्या की है।
पुलिस ने घटना के बाद मौके से पिस्टल और कुछ कारतूस की जब्त किए हैं। कोतवाली टीआई वीएस कुशवाह ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब चार बजे बड़ौदा रोड कवीर आश्रम के पास रहने वाला सुरेश प्रजापति पुत्र प्रहलाद प्रजापति अपने घर पर कमरे में सो रहा था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.