(अंचल में स्वाइनफ्लू का खौफ, मास्क पहन कपड़े ले जा रहा धोबी घाट )
(फोटो : विक्रम प्रजापति )
ग्वालियर। अंचल में स्वाइन-फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ोतरी ने खौफ का माहौल बना दिया है। अब तक कुल 11 मरीजों के स्वाइन-फ्लू से प्रभावित होने की पुष्टि की जा चुकी है, जबकि करीब 35 संदिग्धों के सेंपलों का परीक्षण किया जा रहा है। स्वाइन-फ्लू ने चार मरीजों की जान भी ले ली है।
शहर में हर जगह स्वाइन-फ्लू मास्क
अंचल में स्वाइन-फ्लू से अब तक चार की मौत हो चुकी है। जबकि 35 सेंपलों की अभी जांच की जा रही है। नतीजतन वायरस से फैलने वाली इस बीमारी का खौफ शहर में नजर आने लगा है। विशेषज्ञों ने बचाव के लिए इसलिए खांसते व छींकते समय मुंह पर रुमाल अथवा विशेष मास्क लगाने की सलाह दी है। लिहाजा स्कूली बच्चे भी मास्क पहने नजर आने लगे हैं। इसके साथ ही शहर में सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ जुट रही है। डॉक्टरों के मुताबिक यह स्वाइन-फ्लू के खौफ का ही नतीजा है। दरअसल साधारण सर्दी जुकाम के मरीज भी स्वाइन-फ्लू की आशंका में परीक्षण करा रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स में स्वाइन-फ्लू के खौफ से मास्क पहने अलग वर्ग के नागरिक....