ग्वालियर. हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का प्रतिष्ठित चार दिवसीय तानसेन संगीत समारोह 12 दिसंबर से शुरू होगा। समारोह के पहले दिन शुक्रवार शाम 7 बजे प्रदेश के संस्कृति मंत्री सुरेंद्र पटवा मुंबई के शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर को राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण से सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम का समापन 15 दिसंबर को बेहट में होगा।
> शुरुआत : सुबह 9.30 बजे हरिकथा और मीलाद से होगी।
> पहले दिन : संगीत सभा का आगाज शाम 7 बजे माधव संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों के ध्रुपद गायन से होगा। इसी सभा में पंडित प्रभाकर कारेकर का गायन,
कोलकाता के पार्थो घोष का सितार वादन और रामकुमार दरभंगा का ध्रुपद गायन होगा।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.....