पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Theft Caught In Cctv In Shivpuri Madhya Pradesh

PHOTOS: शॉल की आड़ में चुरा ले गईं चावल का बैग, CCTV में हुईं कैद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी. शहर में 14 नंबर कोठी के पास किराने की दुकान की संचालिका सुनीता अग्रवाल की सजगता से महिला चोर को पकड़ लिया गया। इन महिलाओं को पुलिस अपने साथ कोतवाली ले गई।
बीते 31 जनवरी को दुकान पर दो महिलाएं शॉल ओढ़कर खरीदारी करने आईं थीं। दुकानदार श्रीमती अग्रवाल ने रात को सीसीटीवी की रिकार्डिंग देखी तो उसमें दों महिलाओं की हरकतें संदिग्ध नजर आईं।
शक होने पर दुकानदार ने अपने पूरे स्टाफ को उन महिलाओं की शक्ल दिखाकर उनसे अलर्ट रहने को कहा। शनिवार की दोपहर दोनों महिलाएं एक बार फिर दुकान में आईं तो स्टाफ ने पुलिस को बुलाकर इन्हें पकड़वा दिया। महिलाओं ने स्वीकार किया कि वह चावल का बैग चोरी कर ले गई थीं।
आगे की स्लाइड्स में देखें PHOTOS......